रामनगर बाराबंकी
रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महादेव मंडल के प्रत्येक बूथों पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम भाजपा पदाधिकारियों की अगुवाई में लोगों ने सुना।

शक्ति केंद्र सीहामऊ पर अलका मिश्रा के नेतृत्व में शक्ति केंद्र संयोजक पुतान दीक्षित बूथ संख्या 361बूथ अध्यक्ष रामदयाल दीक्षित के आवास पर कार्यक्रम सुना गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अभिषेक , राजेश पांडे रामविजय, प्रदीप अवस्थी अतुल दीक्षित, रोहन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
शक्ति केंद्र महादेवा के बूथ संख्या 81 लैन में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गुप्ता के आवास पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष/सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हयारण के नेतृत्व में लोगों ने कार्यक्रम सुना ।कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों को प्रमुख ने भाजपा सरकार की लोक कल्याण कारी नीतियों के बारे में बताया ।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेवा अमित सिंह, मंडल महामंत्री श्रवण शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष अमित अवस्थी, विमल द्विवेदी ,दीपक अवस्थी,रवि चौहान समेत सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा/रवि चौहान।