प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125 वे एपिसोड को जनपद बदायूं के जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना ।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं मन की बात निरंतर राष्ट्र निर्माण में जुटे रहने की प्रेरणा देता है – जिला अध्यक्ष बदायूं राजीव कुमार गुप्ताबदायूं :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड को जनपद बदायूं में दो हजार से अधिक बूथों पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सुना।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज विधानसभा के गांव धरेली में मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना और कहा पीएम नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायक मार्गदर्शन सदैव हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। जनसेवा के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटे रहने की प्रेरणा देता है।सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने बदायूं नगर के मोहल्ला खंडसाड़ी में मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद दातागंज में मन की बात कार्यक्रम को स्थानीयजनों के साथ सुना।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने डीएम रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *