राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा के प्रयासों से हाजी शहज़ाद ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। हाजी शहज़ाद जिला पंचायत के वार्ड नंबर 2, ब्लॉक बुढ़नपुर सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी की नीतियों, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यों, उनके व्यवहार और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के लिए संघर्ष से प्रभावित होकर हाजी शहज़ाद ने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। इस मौके पर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मधुपुरा निवासी हाजी शहज़ाद अपनी टीम के साथ ज़िलाध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन के आवास पर पहुँचे और सम्मानित करते हुए उन्होंने जिला अध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन के नेतृत्व की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जब से शेख ज़ाकिर हुसैन ने जनपद में पार्टी की कमान संभाली है, तब से गुटबाजी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उनके काम करने का तरीका और जनता के प्रति समर्पण ने उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।जिला अध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन ने हाजी शहज़ाद के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा, “हाजी शहज़ाद का समाजवादी पार्टी में स्वागत है। उनकी ऊर्जा और जनसेवा के प्रति समर्पण पार्टी को और मजबूत करेगा। हम सभी मिलकर अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में जनपद और प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।”इस मौके पर राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने कहा, “हाजी शहज़ाद का समाजवादी पार्टी में शामिल होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उनकी सामाजिक कार्यों में रुचि और जनता के प्रति उनका समर्पण समाजवादी पार्टी की विचारधारा के अनुरूप है। मैं अखिलेश यादव जी और शेख ज़ाकिर हुसैन जी के नेतृत्व में पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”इस अवसर पर सरताज अहमद अंसारी (ग्राम मनकुआ), शमशेर उर्फ बबली (ग्राम बुढ़नपुर), और सलमान (बुढ़नपुर) सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर सलमान मलिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *