जनपद बागपत में महज 500 रुपए की शर्त के लिए एक युवक ने उफनाती यमुना नदी में पुल से छलांग लगा दी। नदी में गिरते ही वह खुद को संभाल नहीं पाया और दोस्तों के सामने ही तेज धार में बह गया

युवक को बहता देख दोस्तों ने चीख पुकार मचाई यह देखकर आसपास मौजूद गोताखोर मौके पर पहुंचे तलाश के लिए नदी में कूदे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया पुलिस और कुछ दूरी पर ही NDRF की टीम थी वह भी बोट लेकर उतर गई

NDRF और स्थानीय गोताखोरों ने करीब 3 किमी तक तलाश की लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका घटना बुधवार दोपहर 2.30 बजे की है
दोस्तों के साथ यमुना पुल पर पहुंचा था
शहर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव का निवासी जुनैद (22) अपने 3 दोस्तों के साथ बुधवार दोपहर 2 बजे घर से निकला दोस्तों के साथ वह यमुना पुल पर पहुंच गया जुनैद के दोस्तों ने बताया कि यमुना का उफान को लेकर बातचीत हो रही थी

इसी दौरान मजाक-मजाक में शर्त लग गई कि कौन यमुना नदी को पार कर सकता है जुनैद ने 500 रुपए में यमुना नदी को पार करने की शर्त लगा ली दोस्त इसे मजाक समझ रहे थे तभी अचानक से जुनैद यमुना में कूद गया

उसे कूदता देखकर दोस्त हड़बड़ा गए हालांकि, उन्हें लगा कि वह तैरकर बाहर आ जाएगा करीब 50 मीटर तक वह यमुना में तैरा भी लेकिन उसके बाद उसकी सांसें टूटने लगी वह लहरों के बीच गायब हो गया यह देखकर दोस्त घबरा गए उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया इसके बाद रेस्क्यू शुरू हुआ

उधर, जुनैद के भाई जावेद ने बताया- गांव के ही युवकों ने उसके भाई को यमुना नदी में तैरने के लिए भेजा और बचा लेने की बात कही जुनैद और उसके दोस्तों में यमुना नदी तैरकर पार करने को लेकर शर्त लगी थी जावेद ने गांव के शाकिर और मोहम्मद पर भाई से शर्त लगाने का आरोप लगाया
जुनैद भी अच्छा तैराक था नदी किनारे ही रहता था, अच्छा तैराक था
स्थानीय लोगों ने बताया- नेवाड़ी मोहल्ला यमुना नदी के बिल्कुल किनारे ही बसा हुआ है। यहां रहने वाले अधिकतर युवा अच्छे तैराक हैं जुनैद भी अच्छा तैराक था पर नदी के तेज बहाव के कारण वह डूब गया सामान्य दिनों में वह कई बार यमुना नदी को तैरकर पार कर चुका था

MD News बहुआयामी सामाचार चैनल जिला ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *