हरदोई………हरपालपुर। कस्बे में रविवार रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया हैं। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गांव रमनगरिया निवासी आशना (20) की शादी 20 अप्रैल 2022 को हरपालपुर कस्बा के पलिया तिराहे के पास रहने वाले भानुप्रताप के साथ हुई थी। रविवार रात आशना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।सूचना मिलने पर मृतका के पिता बेचे लाल अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।
इसके बाद भी बेटी को ससुराली कार की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर दी। वहीं मृतका के ससुरालियों ने बताया कि उसकी मौत छत से गिरने के कारण हुई है। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *