गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई 4 सी) के आंकड़ों में भी दिखा उल्लेखनीय असर

वाराणसी: भारती एयरटेल ने आज घोषणा की है कि उसके द्वारा शुरू की गई एंटी-फ्रॉड पहलों के चलते साइबर अपराध की शिकायतों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। इस प्रभाव की पुष्टि हाल ही में गृह मंत्रालय (एमएचए) के भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई 4 सी) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से भी हुई है।
गृह मंत्रालय-आई 4 सी के अनुसार, एयरटेल नेटवर्क पर वित्तीय नुकसान के मूल्य में 68.7% की भारी गिरावट और कुल साइबर अपराध मामलों में 14.3% की कमी दर्ज की गई है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि साइबर अपराधों पर रोक लगाने और ग्राहकों के लिए सुरक्षित नेटवर्क उपलब्ध कराने में एयरटेल का फ्रॉड डिटेक्शन समाधान बेहद असरदार साबित हुआ है। गृह मंत्रालय-आई4सी द्वारा किए गए विश्लेषण में सितंबर 2024 (जब एयरटेल का फ्रॉड और स्पैम डिटेक्शन समाधान लॉन्च नहीं हुआ था) और जून 2025 के बीच साइबर अपराध से जुड़े प्रमुख संकेतकों की तुलना की गई है।
इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन व प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा,“हमारा मिशन अपने ग्राहकों को स्पैम और वित्तीय धोखाधड़ी से पूरी तरह मुक्त करना है। पिछले एक वर्ष में, हमारे एआई-आधारित नेटवर्क सॉल्यूशंस ने 48.3 बिलियन से अधिक स्पैम कॉल्स की पहचान की और 3.2 लाख धोखाधड़ी वाले संदिग्ध लिंक्स को ब्लॉक किया। हालांकि, हम इसे एक बड़े संघर्ष की दिशा में बढ़ता हुआ एक छोटा सा कदम मानते हैं। जब तक हमारे नेटवर्क डिजिटल स्पैम और स्कैम से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाते, तब तक हम इस क्षेत्र में नवाचार और निवेश करते रहेंगे।”
उन्होंने कहा, “भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) – गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा साझा किया गया यह प्रभाव हमें अत्यधिक प्रोत्साहित करता है और हमारे इस मिशन में किए गए प्रयासों को सही ठहराता है। मैं स्पैम और धोखाधड़ी पर नियंत्रण लगाने के लिए एमएचए-आई4सी और दूरसंचार विभाग (डीओटी) की पहलों की सराहना करता हूँ। हम साइबर अपराध और धोखाधड़ी के ख़तरों को समाप्त करने के उद्देश्य से अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करते रहेंगे।”
सितंबर 2024 में, देश में बढ़ती स्पैम समस्या पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए कंपनी ने भारत का पहला नेटवर्क-आधारित एआई-पावर्ड स्पैम डिटेक्शन सॉल्यूशन लॉन्च किया। इस पहल ने स्पैम कॉल्स और मैसेजेस की बढ़ती समस्या को हल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह समाधान देश में किसी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर द्वारा पेश किया गया अपनी तरह का पहला सॉल्यूशन है, जो ग्राहकों को संदिग्ध स्पैम कॉल्स और एसएमएस की रीयल-टाइम में चेतावनी देता है।
इसी क्रम में, मई 2025 में, कंपनी ने दुनिया का पहला ऐसा सॉल्यूशन पेश किया जो नेटवर्क पर आने वाले हर प्रकार के संचार माध्यमों में मौजूद खतरनाक (मैलिशियस) लिंक्स को रीयल-टाइम में पहचान कर ब्लॉक करता है। यह सुरक्षित सेवा सहज रूप से एकीकृत की गई है और एयरटेल के सभी मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के स्वतः सक्रिय कर दी गई है।
आई4सी के विश्लेषण से प्राप्त निष्कर्ष यह दर्शाते हैं कि एयरटेल द्वारा अपने ग्राहकों के लिए उठाए गए ये सक्रिय कदम कितने प्रभावी साबित हुए हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: रेडक्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए जीवन रक्षा और सामाजिक जागरूकता के गुर MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आज राजकीय महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के लिए एक वृहद जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यह कार्यक्रम रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया:टीबी जागरूकता: मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कैडेट्स को टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को ‘निक्षय मित्र’ बनकर समाज से टीबी उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया।जल संरक्षण: डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पानी की हर बूंद को कीमती बताते हुए स्कूलों/घरों में ‘वाटर बेल’ लगाने और आरओ (RO) से निकलने वाले वेस्ट पानी को एकत्र कर उपयोग में लाने की अपील की। इस दौरान जल संरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक भी बांटे गए।नशामुक्ति संकल्प: कैडेट्स को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा, “हमारा शरीर डस्टबिन नहीं है।” तंबाकू से कैंसर और अत्यधिक अल्कोहल से लिवर की गंभीर बीमारियां होती हैं। इसके बाद सभी कैडेट्स ने खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण: डॉ. अनुराग ने आपातकालीन स्थिति में जान बचाने के लिए ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का दिल काम करना बंद कर दे, तो 1 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को 1 मिनट में 120 बार दबाव व 8 बार मुंह से सांस (30 बार दबाव और 2 बार सांस का चक्र) देकर और 1 वर्ष से छोटे बच्चे को 1 मिनट में 60 बार दबाव व 8 बार सांस देकर जीवन बचाया जा सकता है।इस सफल आयोजन में रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार और प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।