वाराणसी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत टूल किट वितरण एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके कार्य में सहायता प्रदान करना है। कर्नल विनोद ने बताया कि सरकार द्वारा पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने हेतु शुरू की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत वाराणसी परिक्षेत्र में टूलकिट वितरण का कार्य इंडिया पोस्ट के सहयोग तेजी से प्रगति पर है। पीएम विश्वकर्मा टूल किट वितरण का उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प और कारीगरी को बढ़ावा देना,कारीगरों को आधुनिक उपकरणों से लैस करना तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहन देना है इस योजना के अंतर्गत कुल 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोग पात्र हैं, जैसे:बढ़ई (Carpenter),लोहार (Blacksmith),कुम्हार (Potter),दर्जी (Tailor),नाई (Barber),मोची (Cobbler),सुनार (Goldsmith),धोबी (Washerman),राजमिस्त्री (Mason)और अन्य पारंपरिक कारीगर है l कर्नल विनोद ने बताया कि योजना की मुख्य विशेषता ₹15,000 मूल्य की टूलकिट ई-वाउचर के माध्यम से प्रदान की जा रही है l लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, बाज़ार से जोड़ने की सुविधा और ₹1 लाख तक का ऋण (5% ब्याज दर पर) भी उपलब्ध है l इसके लिए पारंपरिक कारीगर जैसे बढ़ई, लोहार, दर्जी, मोची, राजमिस्त्री आदि; न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए l इसके लिए ऑनलाइन आवेदन: pmvishwakarma.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें या नजदीकी CSC सेंटर जाएं l आवेदन स्वीकृत होने पर फ्री स्किल ट्रेनिंग दी जाती है,प्रमाण पत्र: ट्रेनिंग के बाद प्रमाण पत्र मिलता है इसके पश्चात पोर्टल पर लॉगिन करके टूल किट ऑर्डर किया जाता है यह टूल किट घर बैठे डाक विभाग द्वारा वितरित किया जाता है l इसके अलावा अन्य लाभ जैसे ₹15,000 का ई-वाउचर,₹3 लाख तक का लोन 5% ब्याज दर पर और स्टाइपेंड के रूप में ₹500 प्रति दिन तक की सहायता प्रदान की जाती है l अभी तक वाराणसी जिले में कुल 8891 टूलकिट नोइडा ,गुडगाँव और जालंधर से प्राप्त हुए है जिसमे से 8278 टूल किट लाभार्थियों को वितरित किये जा चुके और 613 टूल किट वितरण हेतु लंबित है l डाक विभाग द्वारा वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कर्नल विनोद ने बताया कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी को निर्देश दिए गए है कि पीएम विश्वकर्मा टूल किट वितरण को प्राथमिकता के आधार पर वितरित किया जाए।आज वाराणसी परिक्षेत्र के बनारस सभागार कक्ष में द्विमासिक संघ बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर्नल विनोद कुमार, पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी परिक्षेत्र ने की।इस बैठक में भारतीय पोस्टल एम्प्लोई यूनियन ग्रुप ‘C’ तथा भारतीय पोस्टल एम्प्लोई यूनियन पोस्टमैन एवं एम.टी.एस. के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ, जिनमें कार्यस्थल की परिस्थितियाँ, सेवा सुधार, पदोन्नति प्रक्रिया, और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सुझाव शामिल थे।कर्नल विनोद कुमार ने कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सभी वैध मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संगठनात्मक समन्वय और पारदर्शिता को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी प्रतिभागियों ने इसे सफल एवं रचनात्मक बताया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।