रामनगर बाराबंकी

रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया । मेले का शुभारंभ रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने रिबन काटकर किया । स्टाल निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने नेत्र विभाग के स्टॉल पर शिव कैलाश भरसवा एवं सूर्य लाल लालूपुर को निशुल्क चश्मा प्रदान किया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर धात्री महिला मुस्कान बानो एवं पूजा को धात्री पोषण किट प्रदान कर नवजात शिशु निरंकार का अन्नप्राशन भी कराया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार आयुष्मान कार्ड जारी करके गरीबों को पांच लाख तक की चिकित्सीय सहायता प्रदान कर रही है। हर नारी और बच्चा स्वस्थ हो इसके लिए सरकार ने तमाम प्रकार की योजनाएं संचालित की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रणय श्रीवास्तव ने कहा कि सीएचसी पर उपलब्ध जांच निशुल्क होती है और ओपीडी समेत आपातकालीन चिकित्सा में जो भी सहायता मरीजों को उपलब्ध हो सकती है उसे हम बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं।इस अवसर पर डॉ स्वप्निल समेत फार्मासिस्ट ,सीएचसी के समस्त स्टाफ, नर्सेज ,कर्मचारी गण व लाभार्थी मरीज उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ तेज बहादुर शर्मा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।