जिला क्राइम प्रभारी विशाल गुप्ता

बाराबंकी । सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर मे स्कूल गये अनुसूचित जनजाति मंगता बिरादरी के चार बच्चो के गायब होने से हड़कंप मच गया परेशान परिजनों ने थाने मे बच्चो के लापता होने की तहरीर दी है।
बताते चले कि गुरुवार की सुबह सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी पिंटू का 9 वर्षीय पुत्र ठुन्नी 6 वर्षीय शनी व विपिन का 8 वर्षीय पुत्र अंकित व 5 वर्षीय राज गांव मे ही स्थित स्कूल मे पढ़ने के लिए गये थे जो वापस नही आये घर वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरु की लेकिन बच्चो का पता नही चल सका। परेशान हाल परिजनों ने थाना सफदरगंज मे बच्चो के लापता होने की तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार लापता बच्चे भीख मागने का कार्य करते है जो प्रमुख चौराहो एव बाजारों मे अक्सर भीख मांगते रहते थे। बहरहाल बच्चो का पता न Hind से हड़कंप मचा हुआ है परिजनों के मुताबिक बच्चे शाम तक हमेशा वापस आ जाते थे लेकिन गुरूवार की सुबह जब से बच्चे घर से निकले है वापस नही लौटे है। परिजनों की तहरीर पर सफदरगंज पुलिस चौराहो एव बाजारों मे लगे सीसीटीवी कैमरो के जरिये बच्चो की तलाश मे जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर बच्चो की तलाश की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।