• ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता जनपद रामपुर से एम डी न्यूज़ ज्वाला नगर में रामलीला शुरू, नारद मोह का मंचन*
    सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट रामपुर से
    ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
    ज्वाला नगर में शुक्रवार को रामलीला मंचन प्रारंभ हुआ।
    अतिथियों की ओर से पूजा-अर्चना की गई।
    भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ राधिका कृष्ण कला मंडल वृंदावन मथुरा के कलाकारों ने रामलीला का मंचन प्रारंभ किया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री शिव बहादुर सक्सेना ने ज्वाला नगर रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन किया।

विशिष्ट अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना, सूर्य प्रकाश पाल (दर्जा राज्यमंत्री), हरिशंकर दुबे, अनिल वशिष्ठ, ख्यालीराम लोधी, योगेन्द्र चौहान, हरीश गंगवार, प्रेम तिवारी आदि मौजूद रहें।
इसके बाद मनोज पंडित जी द्वारा पूरे विधि विधान से गणेश जी का पूजन किया गया।

तत्पश्चात नारद मोह का मंचन शुरू हुआ।

नाटक में, देवर्षि नारद को माया के जाल में फंसकर विवाह के लिए व्याकुल होते हुए दिखाया गया।
जब देवर्षि नारद भगवान विष्णु से उनके स्वरूप की मांग करने गए, तो उन्होंने विष्णु से कहा,

“जेहि विधि होय नाथ हित मोरा, करहु सुवेगि दास मैं तोरा।”

भगवान विष्णु ने देवर्षि नारद के कल्याण को ध्यान में रखते हुए उन्हें बंदर का रूप दिया।
नारद तब माया नगर गए और एक माया कन्या से विवाह किया।
इससे क्रोधित होकर नारद ने भगवान विष्णु को भी अपनी पत्नी से अलगाव में भटकने का शाप दिया।
उसी समय, विष्णु के अनुयायी जय विजय को राक्षस बनने का शाप मिला।

श्री रामलीला का मंचन रात 8 बजे शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहा।

इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, अवधेश शर्मा, डॉ तेजवीर यादव, त्रिभुवन पंडित, अनुज सक्सेना, आशु गुप्ता, डाॅ अनिल सक्सेना, शकुंतला लोधी, देवेश गुप्ता, अन्नु सक्सेना, मोहित मल्होत्रा, चितरंजन श्रीवास्तव, सुभाष सक्सेना, पुनीत अग्रवाल, संजू प्रजापति, रामेंद्र गुप्ता, नवनीत सक्सेना, संजू बाबा, दिनेश कश्यप, विनोद कश्यप, संजीव दयाल सक्सेना, प्रेमपाल यादव, अरुण कीर्ति सक्सेना ,धर्मवीर यादव, सचिन सिंह, संतोष प्रसाद, अन्नु गंगवार, राजीव लोचन, मुन्ना हरि, अमित दिवाकर, राजेश नायक, देवेंद्र श्रीवास्तव, रवि रामपुरी, भूकनलाल सैनी, जागन लोधी, मिंटू गुप्ता, नंद किशोर शर्मा, पीयूष कुमार, विक्की सक्सेना, राहुल शर्मा, नरेंद्र सक्सेना, सोनू शर्मा, दिनेश सक्सेना आदि समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed