**।बाराबंकी: समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के उन्मुखीकरण हेतु विकासखंड देवा के ब्लॉक संसाधन केंद्र देवा (सिपहिया)के सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार गौड़ और जिला समन्वयक श्रीमती सुधा जायसवाल के निर्देशन में पेरेंट्स काउंसलिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड के 56 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया| पेरेंट्स काउंसलिंग में दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र की उपयोगिता एवं लाभ व एस्कॉर्ट एलाउंस,स्टाइपेंड, मेजरमेंट कैंप, मेडिकल असेसमेंट कैंप, लार्ज प्रिंट बुक, ब्रेल किट व दिव्यांग बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजना आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा दिव्यांग बच्चों की विद्यालय में प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सभी अभिभावकों से अपील की गई, दिव्यांग बच्चों के समस्याओं और उनके निराकरण के लिए हर समय उपलब्धता और सहयोग की बात भी कही गई, इस मौके पर श्री अरुण कुमार वर्मा(इंचार्ज प्रधानाध्यापक) पूर्व माध्यमिक विद्यालय माधवपुर विद्यालय रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे|उन्होंने अभिभावकों से बताया की दिव्यांगों की विशेष योग्यता को नजरंदाज ना करें। सरकार उन्हें विशेष सुविधा दे रही है। स्पेशल एजुकेटर रेखा सिंह, अर्चना देवी के द्वारा बच्चों को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओं व दिव्यांगता के बारे में चर्चा की । कुछ अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे |

रिपोर्ट तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *