***आदर्श श्रीवास्तव एम डी न्यूज* *वाराणसी* वरुणा जोन की तेजतर्रार एडीसीपी नीतू काद्दयान, जिन्हें लोग ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी जानते हैं, आज अपने कार्यालय में जनता की शिकायतें सुनीं। उन्होंने तुरंत संबंधित थाना प्रभारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया।इसी क्रम में, एडीसीपी ने चोलापुर थाना प्रभारी को विशेष निर्देश दिए कि वे मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए गए कुंडों और तालाबों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण कर शाम तक रिपोर्ट दी जाए ताकि विसर्जन के दिन किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो।’लेडी सिंघम’ ने फरियादियों और आम जनता को संबोधित करते हुए यह आश्वासन दिया कि पुलिस हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे नवरात्रि के पावन पर्व से जुड़ी किसी भी जानकारी को स्थानीय पुलिस के साथ साझा करें, ताकि शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।