एम, डी न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर, रामराज।आज थाना रामराज मे मिशन शक्ति,5.0, केंद्र का शुभ आरंभ किया गया।जिसमे जानसठ सी,ओ, यतेंद्र सिंह नागर ने थाना परिसर में मिशन शक्ति 5 .0 की जानकारी देते हुए। महिलाओं के सम्मान और बालिकाओं को हिम्मत बढ़ाने की जानकारी देते हुए।

बताया थाने मे महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को प्राथमिकता प्रदान करने के लिए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति-5.0” का शुभारंभ किया गया। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।

अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.09.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमति इन्दु सिद्धार्थ के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों पर मिशन शक्ति केन्द्रों की स्थापना कर उनका उद्घाटन किया गया। इन केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को त्वरित सहायता प्रदान करने, महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों का संज्ञान लेकर निस्तारण करने तथा उनके अधिकारों एवं विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक कराने की व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति केन्द्रों के अन्तर्गत नियमित रूप से जनजागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार, काउंसलिंग, कार्यशालाएँ एवं हेल्प डेस्क सेवाएँ संचालित की जाएँगी। साथ ही मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत पुलिस का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए। समाज में जागरूकता फैलाना है।
साथ ही अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों ट्वीटर डायल112, पोर्टल आदि नंबरों की जानकारी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।