क्लासिक कॉलेज के छात्र छात्राओं ने किया केन्द्रीय कारागार का शैक्षिक भ्रमण।

रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बरेली क्लासिक लॉ कॉलेज जो पिछले कई वर्षों से कानून की शिक्षा प्रदान कर रहा है। जिसके छात्र-छात्राओं ने इज्जत नगर स्थित केंद्रीय कारागार का शैक्षिक भ्रमण किया।

इस भ्रमण के दौरान जेल अधीक्षक अभिनाश गौतम,जेलर नीरज,डिप्टी जेलर सुमित देव त्रिपाठी,शिवाजी सिंह सहित अन्य जेल अधिकारियों ने अधिवक्ता हुलासी राम गंगवार,प्रशांत सेंगर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को ऑडियो के माध्यम से संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों,न्यायिक प्रक्रियाओं तथा मानवीय व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। जेल अधिकारियों ने बताया भारतीय जेल व्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी व्यवस्थाओं में से एक है और उत्तर प्रदेश की यह जेल देश की सबसे पुरानी जेल में गिनी जाती है। उन्होंने बताया हाल के वर्षों में डिजिटल तकनीक,शैक्षिक कार्यक्रमों एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देकर कैदियों के पुनर्वास की दिशा में कई सुधार किए गए। चीफ प्रॉक्टर के के गंगवार के नेतृत्व में यह भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आदित्य चतुर्वेदी, उप्राचार्य मोहम्मद हस्सान रज़ा खान,डॉ कमल किशोर, सौम्या सरीर,सृष्टि शर्मा व कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed