हरेन्द्र प्रताप सिंह

एम डी न्यूज़ बिजुआ

लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ में स्थित सिंघिया गांव शारदा नदी की कटान से लगातार समाप्त हो रहा है। गांव में कुल 94 घरों में से अब तक 47 घर नदी में समा चुके हैं। मंगलवार से बुधवार के बीच 6 और मकान नदी में विलीन हो गए।

नवीनतम कटान में लक्षिमन, आशा देवी, लाल बहादुर, बेला देवी, रामचंद्र और चंदन के घर नदी में समा गए हैं। शेष बचे 47 घर भी कटान की चपेट में आने का खतरा है। भयभीत ग्रामीण अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर शरण ले रहे हैं।

नदी की कटान से अब तक लगभग 100 एकड़ कृषि योग्य भूमि फसलों समेत नष्ट हो चुकी है। इससे कई परिवार भूमिहीन हो गए हैं और बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हुई है। लेखपाल राकेश शुक्ला कटान पीड़ितों की रिपोर्ट नियमित रूप से तहसील प्रशासन को भेज रहे हैं। हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को पुनर्वास के लिए कोई भूमि आवंटित नहीं की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed