हरेन्द्र प्रताप सिंह एम डी न्यूज़ बिजुआलखीमपुर खीरी के मजरा कचनारा में रविवार को शारदा नदी में नहाते समय बहे किशोर शिवम की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को अपना खोज क्षेत्र बढ़ाया। स्थानीय गोताखोर भी तलाश में जुटे हैं।टीमें बझेड़ा और रामनगर कलां तक खोजबीन कर रही हैं। शिवम की मां पूनम चार दिनों से नदी किनारे बैठी अपने बेटे का इंतजार कर रही हैं। वह लगातार नदी की तरफ टकटकी लगाए रहती हैं। भूखे-प्यासे रहने से उनकी और परिवार के अन्य सदस्यों की तबीयत खराब हो गई है।मंगलवार को शिवम के पिता हीरालाल विदेश से भारत पहुंच गए। परिजनों ने प्रशासन से खोज अभियान तेज करने की मांग की है। उन्होंने आसपास के मछुआरा समुदाय को भी तलाश में शामिल करने का आग्रह किया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed