कन्नौज से बहुआयामी समाचार पत्र के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट कन्नौज/बता दे पूरा मामला सुजान सराय प्राथमिक विद्यालय का है जहां शिक्षक कभी समय से विद्यालय नहीं पहुंचते हैं सुबह वहीं से गुजर रहे दैनिक गरीबों की जंग बा दिल्ली क्राइम नेशनल न्यूजपेपर के संवाददाता ने देखा कि बच्चे स्कूल के बाहर घूम रहे हैं लेकिन अभी वहां पर कोई शिक्षक मौजूद नहीं है बच्चे आपस में लड़ाई झगड़ा भी करते नजर आए अगर बच्चों को कोई चोट आई है या कोई घटना घटित होती है तो आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा यह सोचकर पत्रकार ने रुक कर बच्चों से बातचीत करने की कोशिश की और कहा कि अपने गुरु जी का मोबाइल नंबर हो तो दे दो बच्चे इतने छोटे थे कि उनको मोबाइल नंबर पता नहीं था अंततः पत्रकार साथी ने बच्चों के हाथ पर अपना मोबाइल नंबर लिख दिया और कहा कि जब गुरु जी आए तो हमारी बात करवा देना लेकिन गुरु जी ने 24 घंटे बाद जब फोन किया तो कहा कि आपकी हिम्मत कैसे हुई यहां आने की और क्यों आए अभी हमारे विद्यालय आ जाओ फिर तुम्हें देखते हैं इसके बाद शिक्षक गुंडई पर उतर आया और कहने लगा कि हम अभी तुम्हारे घर आते हैं और जान से मार देंगे जिस पर पत्रकार साथी ने आवडता करने की सूचना पत्रकार एकता संघ को दी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश जारी किया है की भूमिका तैयार कर दोषी शिक्षक के खिलाफ एफ आई आर लिखाई जाए वही क्राइम ब्यूरो चीफ ने जब शिक्षक से बात की तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ने हुए कहा कि हम गांव से बच्चों को लेने गए थे लेकिन ग्रामीणों की मां ने तो कोई भी शिक्षक 9:00 बजे से पहले विद्यालय में आता ही नहीं है अब देखना यह है कि इन नौनेहलों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जारी रहेगा और पत्रकारों को धमकियां मिलती रहेगी या दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी खबर लिखे जाने तक शिक्षा विभाग के किसी अधिकारी से अभी तक संपर्क नहीं किया गया था


