, अंकुल प्रजापति चांदपुर। थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव हीमपुर बुजुर्ग में बीती रात दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान एक युवक के पैर में गोली लग गई। घायल युवक को पहले सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया। बाद में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।घायल युवक के पिता साबिर ने चांदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे नदीम पर गांव के सरफराज, सनव्वर, इसराइल, शाहनवाज़, समीर, नईम 6 लोगों ने हमला किया। पुराने मुकदमे और रंजिश को लेकर आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की। फिर मारपीट की और उसके बाद सनव्वर के कहने पर इसराइल ने नदीम के गोली मार दी।सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।मामले की जांच की जा रही है।

