– समाजसेवी नागेंद्र त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत

अंकुल प्रजापति

नहटौर। भव्यता और धूमधाम के साथ बुधवार को नहटौर नगर में श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी नागेंद्र त्यागी ने फीता काटकर किया। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का मार्ग पुष्पवर्षा से सजाकर स्वागत किया।

श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा का आरंभ रामलीला स्थल से हुआ। मुख्य अतिथि नागेंद्र त्यागी को समिति अध्यक्ष द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। जय श्रीराम के जयकारों के बीच शोभायात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों को पार किया।

शोभायात्रा में भगवान शिव का अखाड़ा, माँ काली का अखाड़ा, माँ शेरावाली, श्रीराम दरबार, कन्हैया और देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

शोभायात्रा की सफलता में रामलीला समिति के अध्यक्ष रंजीत जोशी, कोषाध्यक्ष संजू सैनी, तेजपाल सैनी, अरविंद जोशी, आदेश चंद्र, रोहित सैनी, अंकुश अग्रवाल, मोहित शर्मा, कपिल, सुमित शर्मा, कृष्ण वर्मा, तिलक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, ऋषभ जैन, विनिल वर्मा, रोबिन सैनी, कमल सैनी, मधुर गुप्ता, सचिन अग्रवाल, पुष्पेंद्र शर्मा, हिमांशु गुप्ता, मोनू शर्मा, पंकज शर्मा, रिंकू सैनी, विशाल शर्मा, डॉ. सुशील शर्मा आदि उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए थानाध्यक्ष धीरज नागर भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed