गगन सिंह चौहान शाहजहांपुर। जिला ओलम्पिक संघ शाहजहांपुर द्वारा हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल, रोजा के सहयोग से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को स्कूल की जमुही शाखा में हुआ। पहले दिन बच्चों ने विभिन्न खेलों में जमकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुबह से ही प्रतियोगिता स्थल पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर बालक-बालिका रेस, बोरा रेस, स्पून रेस, रस्सीकूद और लंबी कूद सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विवेक ने पहला, रंजनवतरा ने दूसरा और अविरल ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर बालिका वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, प्रियांशी द्वितीय व शालनी तृतीय रहीं। बोरा रेस बालिका वर्ग में उन्नति ने पहला, कल्पना ने दूसरा और रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बोरा रेस बालक वर्ग में श्रेष्ठ प्रथम, सूरज द्वितीय और यश तृतीय रहे। 100 मीटर बालक वर्ग में श्रेष्ठ सैनी प्रथम, आयुष द्वितीय और ऋतिक तृतीय रहे। स्पून रेस बालिका वर्ग में दीक्षा ने पहला, स्नेहा ने दूसरा और कल्पना ने तीसरा स्थान पाया। स्पून रेस बालक वर्ग में सूरज ने प्रथम, यश ने द्वितीय और रचित ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद बालक वर्ग में नमित प्रथम, विवेक द्वितीय और श्रेष्ठ प्रताप सिंह तृतीय रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में दिव्यांशी ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय और सौम्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला ओलम्पिक संघ के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए संघ लगातार प्रयासरत है। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं से बच्चों की खेल प्रतिभा निखर रही है। मंगलवार को हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल जमुंही में खो-खो, रस्साकसी प्रतियोगिता और निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन होगा। इसमें बच्चों को हेल्थ टिप्स भी दिए जाएंगे और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर विनय गुप्ता, मयंक मिश्रा, योगेंद्र, किशन त्यागी, प्रशंसा त्यागी, नीरज त्यागी, अनु पंडित, प्रियंका त्यागी, रविन्द्र सर, प्रज्ञा, सुरुचि, सुमन, दीक्षा और सुगंधा सहित अन्य लोगों का ‌।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed