गगन सिंह चौहान

शाहजहांपुर:कांट। नगर पंचायत कांट में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक दिन, एक घंटा, एक जगह कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला ग्राउंड से किया गया। अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी सहित सभासदों और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान की शुरुआत रामलीला ग्राउंड में सफाई कार्य से हुई। इसके बाद नगर पंचायत क्षेत्र की कई गलियों व सार्वजनिक स्थलों पर भी सफाई कराई गई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक अपने घर और आसपास की साफ-सफाई पर ध्यान दे तथा गंदगी फैलाने से बचें।

अभियान में शामिल जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने झाड़ू लगाकर लोगों को संदेश दिया कि सफाई केवल नगर पंचायत की नहीं, बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *