बिजनौर। दारानगर गंज क्षेत्र में अवैध रूप से आम के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 23 कटे हुए आम के पेड़ पाए। विभाग ने चार आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लकड़ी जब्त कर ली है।
जांच में सामने आया कि आरोपियों में बाग मालिक अलाउद्दीन, उनकी पत्नी और हीमपुर दीपा के निवासी दीपक बंसल व अनुज शामिल है। दीपक बंसल पर पहले भी पेड़ काटने के कई मामले दर्ज है। बताए जा रहे हैं।


क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि सभी आरोपियों पर उत्तर प्रदेश वन संरक्षण अधिनियम और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मौके से कटी हुई लकड़ियां जब्त कर ली गई है। पेडो पर बने पक्षियों के घोंसले भी नष्ट मिले है। सभी आरोपी फरार है और उनकी तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed