चांदपुर। चांदपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इस्माइलपुर की कक्षा 8 की छात्रा खुशबू को एक दिन के लिए जलीलपुर की खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। 23 सितंबर को खुशबू ने इस पद का कार्यभार संभाला।

ग्राम दरबड़ निवासी राजेश सिंह की पुत्री खुशबू एक प्रतिभाशाली छात्रा हैं। वह न केवल पढ़ाई में अच्छी हैं, बल्कि खेलकूद में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

विद्यालय में खुशबू की उपस्थिति 95 प्रतिशत से अधिक रही है। खान एकेडमी की कक्षाओं में भी वह नियमित रूप से भाग लेती हैं। एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और विभिन्न परिस्थितियों का कुशलतापूर्वक समाधान किया।

इस अवसर पर गजेंद्र सिंह, रिमीश कुमार, राहुल कुमार, शफीक अहमद, सलमान, राजीव यादव और विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक पवन कुमार मौजूद रहे। सभी ने खुशबू को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। खुशबू का सपना है कि वह भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed