रिपोर्ट-अंकुल कुमार

बिजनौर। एक युवक पर उसके मौसा ने चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत गभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।मामला किरतपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान रिजवान उर्फ राजा निवासी मोहल्ला जाटान, थाना किरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है।
मां ताहिरा ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि घटना 22 सितंबर की है। उनके बहनोई अनीस कुरेशी, निवासी मोहल्ला जतागंज, नजीबाबाद वर्तमान में दिल्ली में कारोबार करते हैं। रिजवान को दिल्ली में काम दिलाने का झांसा देकर अपनी कार में ले गए थे।


इसी दौरान देर रात मण्डावर रोड पर मालन नदी के पास राहगीरों को एक युवक खून से लथपथ मिला। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर लव कुमार ने बताया कि रिजवान के शरीर पर एक दर्जन से अधिक चाकू के वार मिले। हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया।
उपचार के दौरान रिजवान की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का बड़ा भाई आरोपी की बेटी को भगा ले गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया बताया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed