नजीबाबाद । तहसील क्षेत्र के ग्राम नंगला उब्बन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के घर पर बाल विकास अधिकारियों ने छापा मारकर बड़ी संख्या में पुष्टाहार एवं चावल की बोरियां बरामद की। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर पुष्टाहार वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया।
बुधवार को ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीपीओ के निर्देश पर अर्चना त्यागी एवं राहुल कुमार ने ग्राम नंगला उब्बन स्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री के घर पर छापा मारा। जिसमें बड़ी संख्या में पुष्टाहार के पैकेट एवं चावल बरामद किए। बताते चलें कि नंगला उब्बन ग्रामीणों ने सीडीपीओ कार्यालय नजीबाबाद पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री समिता के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी कि समिता आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर तैनात हैं और पांच वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाला पुष्टाहार एवं राशन वितरण में गबन करने का आरोप लगाया और बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री दस से पन्द्रह लाभार्थियों को राशन देने के बाद शेष खाद्य पदार्थ अपने घर ले जाती है और अन्य दुकानदारों को बेच देती है जिससे लाभार्थियों को राशन नहीं मिल पाता और राशन से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों के टोकने पर उनसे अभद्रता पर उतारू हो जाती है जिससे परेशान ग्रामीणों ने उक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री की शिकायत दर्ज कराई गई।जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री के घर से 55 पैकेट आटा बेसन, 58 पैकेट दलिया मूंग दाल खिचड़ी, 88 पैकेट दलिया मूंग दाल बेसन एवं तीन बोरी चावल बरामद किया गया। और आगे की कार्यवाही में जुट गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed