धामपुर।
हिन्दू राष्ट्र सेना के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार प्रजापति के नेतृत्व में संगठन ने सोमवार को जिलाधिकारी बिजनौर को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी धामपुर को सौंपा। ज्ञापन में नगर धामपुर में हो रही अव्यवस्थाओं और ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि रामलीला चौक धामपुर में छोटी-बड़ी सब्जी मंडी एक साथ लगने के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे श्रद्धालुओं और आम जनता को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

संगठन ने यह भी उल्लेख किया कि मंडी में मार्केट खरीदी-बिक्री का समय सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक तय है, लेकिन इसके बाद भी बाजार देर रात तक संचालित होता है, जिससे स्थिति बिगड़ती रहती है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि आने वाले नवरात्र जैसे पावन अवसरों को देखते हुए सख्त कदम उठाए जाएं।

इसके अलावा, नहटौर रोड धामपुर पर स्थित सब्जी मंडी में भी सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ी-पटरी और गली-सड़ी सब्जियों के कारण अस्वच्छता व दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। इससे आमजन को परेशानी होती है और यातायात बाधित होता है।

हिन्दू राष्ट्र सेना ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाए, ताकि नगरवासियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed