एम, डी न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंव थाना प्रभारी तितावी के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस को
दिनांक 21.09.2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय, बघरा के प्रधानाध्यापक द्वारा थाना तितावी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि विद्यालय की कक्षा 09 में पढने वाले 01 छात्र का अपनी ही कक्षा के 01 अन्य छात्र से झगड़ा हो गया था, जिस पर प्रधानाचार्य द्वारा दोनो बच्चों को डांट डपटकर वापस भेज दिया था । इसके बाद 01 छात्र स्कूल से कहीं चला गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तितावी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया साथ ही मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत एक महिला पुलिस टीम का भी गठन किया गया तथा पुलिस टीम को उचित दिशा-निर्देश दिए गए । गठित पुलिस टीमों द्वारा गुमशुदा बच्चे की तलाश के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए बच्चे की तलाश प्रारम्भ की गयी। पुलिस टीम द्वारा प्रयास, सतर्कता एवं तकनीकी माध्यमों के उपयोग से खोजबीन की गयी तथा दिनांक 24.09.2025 को शीघ्र ही गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। थाना तितावी पुलिस द्वारा बरामद किए गए बच्चे को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *