जनपद मुजफ्फनगर थाना ककरौली पुलिस ने संजय कुमार वर्मा के एंव थानाध्यक्ष ककरौली जोगिन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 24/25.09.2025 को थाना ककरौली पुलिस ग्राम ढांसरी जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य ग्राम ढांसरी से नाईपुरा जाने वाले रास्ते पर आने वाले है। थोडी देर पश्चात 01 मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए। दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया।

पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार युवको द्वारा मोटर साइकिल को नाईपुरा जाने वाले रास्ते पर टयूबवेल की तरफ मोड दिया, तेज गति होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख 01 बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की तो जिसमें 01 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। तथा दूसरे बदमाश को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में बताया गया कि हमारे द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने का कार्य किया जाता है। चोरी किये गये वाहन हमने ग्राम नाईपुरा के पास बने हुए गोदाम में छिपाकर रखे हुए है। हम लोग आपको चोरी किये वाहन बरामद करा सकते है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम अभियुक्तों द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तथा गोदाम की घेराबन्दी कर 02 अभियुक्तों को गोदाम से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे/निशांदेही से 11 मोटर साइकिल,02 कटी हुई, वाहनों के खुले हुए पार्ट्स वह अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए। अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम मनीष पुत्र राजकुमार निवासी चामरोद थाना हस्तिनापुर मेरठ। व मोनू पुत्र बबली निवासी फाजलपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ। व कपिल पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम चामरोद थाना हस्तिनापुर मेरठ। व प्रदीप पुत्र वेद रामनिवास निवासी चामरोद थाना हस्तिनापुर बताया। थाना ककरौली पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *