एम, डी न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंव थाना प्रभारी तितावी के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस को दिनांक 14.09.2025 को वादी द्वारा थाना तितावी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि वह मोटरसाईकिल पर अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे तभी बघरा सरकारी अस्पताल के पास एक मोटरसाईकिल पर सवार 02 बदमाशों नें उनकी पत्नी से कुण्डल लूट लिये तथा फरार हो गये। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तितावी पुलिस द्वार मुकदमा पंजीकृत किया गया। तथा घटना का सफल अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारी द्वारा निर्देशन पर थाना तितावी पर पुलिस टीम का गठन किया गया था।
महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे “मिशन शक्ति 5.0 अभियान” के तहत दिनांक आज 24/25.09.2025 की रात्रि में थाना तितावी पुलिस मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम हाइवे पर भगत होटल के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। कुछ समय पश्चात एक मोटरसाईकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए। दिखाई दिए जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के लिए रूकने का इशारा किया । मोटरसाईकिल सवार चैकिंग के लिए नही रूके तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया।

आगे चलकर बदमाशों की मोटरसाईकिल अनियन्त्रित होकर गिर गयी तथा बदमाश मोटरसाईकिल को वहीं छोडकर ईंख के खेतों में घुस गये। पुलिस टीम द्वारा बदमाशो की घेराबंदी कि गई तथा आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुलिस टीम पर फिर से फायरिंग की गई। पुलिस टीम ने भी फायरिंग रेंज में घुसकर फायरिंग की तो दोनों बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस टीम द्वारा घायल अवस्था में बदमाशों को गिरफ्तार किया गया । तथा उनके कब्जे से लूटा गया सामान 01,सोने का कुंडल 02,अवैध तमंचे 315 बोर 04,जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 01,मोटरसाइकिल बरामद की गई पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपने नाम साहेब पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम शेरनगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर व आकिल पुत्र इरशाद निवासी ग्राम पचौंडा थाना टीला मोड गाजियाबाद बताया। थाना तितावी पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed