राष्ट्रीय महासचिव आईरा र्वेद भानु आर्य के नेतृत्व में पत्रकारों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा ।
रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा बदायूं का एक शिष्ट मंडल गुरुवार राष्ट्रीय महासचिव आईरा श्री वेद भानु आर्य के नेतृत्व में जिले के पत्रकारों की पांच सूत्रीय मांगों को देखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह को सामूहिक रूप से ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के सभी थानों में प्रत्येक महीना पुलिस और क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ समन्वय बैठक अनिवार्य रूप से हो समाचार संकलन करने में पुलिस पत्रकारों का सहयोग करें सभी थानों में प्रेस नोट ग्रुप सक्रिय रहे जिससे खबरों का आदान-प्रदान हो सके पत्रकारों की शिकायत होने पर पहले जांच हो फिर कार्रवाई हो फर्जी मुकदमे ना हो ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिएअनुकूल माहौल बनाए जाने का आग्रह किया गया ज्ञापन लेते समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ की अहम भूमिका निभाते हैं पर पुलिस और पत्रकारों का आपसी संबंध वह बहुत जरूरी है ।पत्रकारों की जायज मांगों को माना जाएगा राष्ट्रीय महासचिव वेद भानु आर्य ने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए आईरा हमेशा तैयार है पत्रकार पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखें सटीक सच्ची खबरें समाज हित देश हित में अपना अहम योगदान दें आईरा टीम द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह को जिला में कावड़ यात्रा मोहर्रम जन्माष्टमी आदि त्योहारों को स्कुशल संपन्न कराने तथा जिले में प्रथम दर्जे की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया ।ज्ञापन के दौरान राष्ट्रीय महासचिव आईरा श्री वेद भानु आर्य प्रदेश महासचिव आईरा अबरार अहमद , संरक्षक आईरा बदायूं राजीव पाल , जिला अध्यक्ष बदायूं ठाकुर वेदपाल सिंह कठेरिया, जिला प्रभारी आईरा बदायूं नरेंद्र सिंह जिला सदस्य प्रमुख अखिलेश श्रीवास्तव तहसील अध्यक्ष आईरा बिसौली राहुल गुप्ता , तहसील प्रभारी बिसौली राहुल शाक्य ,अध्यक्ष आईरा सहसवान कबीर सक्सेना तहसील कोषाध्यक्ष आईरा बदायूं केपी यादव सुमित कुमार गौरव सक्सेना मौजूद रहे।
