• पुराने विवाद के चलते तीन हमलावरों ने किया वारदात को अंजाम, घायल को हायर सेंटर रेफर
    स्योहारा। नगर के रामलीला मैदान के पास गुरुवार की देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    ग्राम श्यामाबाद निवासी समरपाल सिंह (40) पुत्र नैन सिंह पर गांव के ही लकी, राजन पुत्रगण महावीर सिंह व आकाश ने चाकू से कई वार कर दिए। बताया गया कि हमलावरों ने एक वार गले पर तथा दो वार वाएं हाथ की बाजू पर किए। घटना स्योहारा स्थित शराब ठेके के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल को सीएचसी स्योहारा ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित व हमलावरों के बीच पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह हमला किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed