• ग्रामवासियों ने परिवार सहित लिया माता रानी का आशीर्वाद, प्रसादी वितरण के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
    स्योहारा। ग्राम नियामताबाद में ओंकार सिंह के आवास पर दुर्गा नवरात्रि पूजन के अवसर पर भव्य कीर्तन समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी अपने परिवार सहित सम्मिलित हुए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    भजन-कीर्तन की मधुर धुनों के बीच वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मनोज सिंह डागर भी विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने कीर्तन में भाग लेकर माता रानी के साथ-साथ अपने बड़े परिवारजनों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में ग्राम नियामताबाद के पूर्व प्रधान श्याम सिंह, चंद्रावती देवी, ओंकार सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित समस्त परिवार मौजूद रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed