*

एम, डी, न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंव थाना प्रभारी रामराज रवेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में थाना रामराज पुलिस द्वारा आज प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ समाज में असामाजिक एवं अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26.09.2025 को थाना रामराज की मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम ग्राम पुट्टी इब्राहिमपुर में गुप्ता फार्म के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में एक थैला लेकर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने चैक किया तो उसमें अवैध देशी शराब मिली। महिला पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही तत्परता एवं साहसिक कार्यवाही करते हुए। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा कब्जे से 23 टैट्रा पैक दैशी शराब बरामद की गयी। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम सचिन पुत्र प्रहलाद कौशिक, निवासी ग्राम समाना उर्फ़ रामराज मुजफ्फरनगर बताया।थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारकर करने वाली पुलिस टीम
उपनिरक्षक कंछी सिंह थाना रामराज,
महिला कास्टेबल नीरज पाल थाना रामराज, व महिला कास्टेबल प्रीति थाना रामराज, व महिला कास्टेबल प्रियंका थाना रामराज,शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed