दुआ फाउंडेशन ने पंजाब के शाही इमाम को सोपी बाढ़ पीड़ितों के मदद की धन राशि।
हिफजुर्रहमान संवाददाता नजीबाबाद
वरिष्ठ समजसेवी वसीम कुरैशी ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों तक पंहुचाई मदद।…………………………..
टीम ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों परिवारों को दी मदद।
……. नजीबाबाद के युवा दिलो की धड़कन वसीम कुरैशी ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई सहायता………
नजीबाबाद निवासी वरिष्ठ समाजसेवी वसीम कुरैशी की जानिब से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को लाखो रुपए की नगद धनराशि पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी के माध्यम से पहुंचने का कार्य किया गया। गुरुवार को वरिष्ठ समजसेवी वसीम कुरैशी के भाई हाजी यूनुस कुरैशी, हाजी शमीम कुरैशी और उनकी टीम मास्टर अब्दुल सत्तार, हाजी जब्बार कुरैशी, युसूफ पहलवान, गुलज़ार अहमद आदि लोगों ने पंजाब के लुधियाना जमा मस्जिद में पहुंचकर पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी से मुलाकात कर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के हाल चाल जाने और दुआ फाउंडेशन के माध्यम से मदद की नगद धन राशि को शाही इमाम को दी गई। शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी ने नगद धनराशि को प्राप्त कर बाढ़ पीड़ितों को देने का वादा किया है। शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी ने बताया कि पंजाब में आई बाढ़ से हजारों की संख्या में गांव में अधिक पानी आने से भारी तबाही मची है। जिसकी हम पिछले कई दिनों से देश के कोने-कोने से मुस्लिम भाइयो की आई हुई मदद को बाढ़ पीड़ितों तक लगातार पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। इमाम सहाब ने बताया कि दुआ फाउंडेशन और वसीम कुरैशी की जानिब से मदद की धनराशि को बाढ़ पीड़ित तो तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर हाजी यूनुस कुरैशी, हाजी शमीम कुरैशी, हाजी जब्बार कुरैशी, अब्दुल सत्तार पूर्व प्रधानाचार्य, युसूफ पहलवान, गुलजार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
टीम ने पंजाब के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों परिवारों को दी मदद।
बॉक्स….. वरिष्ठ समजसेवी वसीम कुरैशी की टीम ने दुआ फाउंडेशन की जानिब से पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी को नगद धनराशि की मदद सोपी। साथ ही उनकी टीम ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया व बाढ़ पीड़ितों के परिवारों को बिना फोटो खिंचवाये गुपचुप तरीके से नगद धनराशि देकर उनकी मदद करना कार्य किया।
मदद का सिलसिला चलता रहेगा : वसीम कुरैशी
बॉक्स… वरिष्ठ समाजसेवी वसीम कुरेशी की ओर से नजीबाबाद मे चलाये जा रहे मदद के कार्य जो की विगत कई वर्षो से चल रहे है वो आगे भी चलते रहेंगे। आपको बता दे की विगत के वर्षों से वसीम कुरैशी की जानिब से नजीबाबाद मे फ्री एम्बुलेंस सेवा, गरीबों को फ्री राशन वितरण का कार्य सहित अन्य मदद करने का सिलसिला लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा।




