ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्टर एम डी न्यूज बरेली लव इज मोहम्मद् के पोस्टर को लेकर मौलाना तौकीर रजा के ऐलान पर बरेली के इस्लामिया ग्राउंड पहुंची भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात बेकाबू होते ही पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आज शुक्रवार को नमाज खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करते हुए खलील तिराहा पहुंचे। जब इन लोगों ने इस्लामिया की ओर जाने का प्रयास किया, तो मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। पुलिस के रोकने पर भीड़ हिंसक हो गई और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने कम से कम दो मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की और एक दुकान को भी निशाना बनाया। स्थिति को नियंत्रण में लाने और उपद्रव को शांत करने के लिए पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई , उपद्रव वाले क्षेत्र, खलील तिराहा के करीब 200 मीटर के दायरे में चप्पलें, जूते और पत्थर बिखरे पड़े दिखाई दिए, जो बवाल की गंभीरता को दर्शाते हैं। हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही डीआईजी अजय साहनी, एसपी सिटी सहित पुलिस और प्रशासनिक विभाग के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में फ्लैगमार्च किया है ताकि शांति व्यवस्था बहाल की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *