बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 26 सितंबर

लखीमपुर खीरी, शारदीय नवरात्रि पर जिले ने देखी नारी शक्ति की चमक। मिशन शक्ति 5.0 के तहत इंटरमीडिएट टॉपर यशी रस्तोगी शुक्रवार को पूरे जिले की कमान संभालती नज़र आईं।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और अनिल कुमार रस्तोगी की मौजूदगी में यशी को पुष्पगुच्छ और प्रमाणपत्र भेंट कर एक दिन का डीएम बनाया। डीएम ने अपनी कुर्सी पर यशी को बिठाते हुए 1 दिन की डीएम का प्रमाण पत्र, स्कूल बैग और मिशन शक्ति स्पेशल किट देकर सम्मानित किया।
डीएम के तौर पर यशी ने जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और दहेज उत्पीड़न के एक मामले पर अफसरों को तुरंत न्याय दिलाने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “इस कुर्सी पर बैठना मेरे लिए गर्व का क्षण है। यह मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के आशीर्वाद से संभव हुआ। मैं खुद को इस पद के लायक नहीं मानती, लेकिन यह अनुभव जिंदगीभर याद रहेगा।
यशी ने बेटियों से अपील की “पढ़ो-लिखो, आगे बढ़ो और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहो। बालिकाएं व महिलाएं अन्याय के खिलाफ बेखौफ आवाज़ उठाएं। बताते चलें कि बेहजम स्थित राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा यशी ने इंटरमीडिएट में जनपद टॉप कर पहले ही जिले का नाम रोशन किया है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के साथ ही मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, न्याय दिलाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने जैसे मुद्दों पर जनपद भर में विविध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। आने वाले दिनों में महिला स्वास्थ्य, शिक्षा और न्याय से जुड़े कई नवाचार कार्यक्रम और गति पकड़ेंगे, ताकि नारी शक्ति को और सशक्त बनाया जा सके। यशी की एक दिन की डीएम की ताजपोशी न सिर्फ बालिकाओं के लिए प्रेरणा बनी बल्कि नारी सशक्तिकरण की बुलंद मिसाल भी पेश कर गई। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव, तहसीलदार मितौली दिनेश कुमार मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: रेडक्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए जीवन रक्षा और सामाजिक जागरूकता के गुर MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आज राजकीय महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के लिए एक वृहद जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यह कार्यक्रम रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया:टीबी जागरूकता: मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कैडेट्स को टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को ‘निक्षय मित्र’ बनकर समाज से टीबी उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया।जल संरक्षण: डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पानी की हर बूंद को कीमती बताते हुए स्कूलों/घरों में ‘वाटर बेल’ लगाने और आरओ (RO) से निकलने वाले वेस्ट पानी को एकत्र कर उपयोग में लाने की अपील की। इस दौरान जल संरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक भी बांटे गए।नशामुक्ति संकल्प: कैडेट्स को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा, “हमारा शरीर डस्टबिन नहीं है।” तंबाकू से कैंसर और अत्यधिक अल्कोहल से लिवर की गंभीर बीमारियां होती हैं। इसके बाद सभी कैडेट्स ने खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण: डॉ. अनुराग ने आपातकालीन स्थिति में जान बचाने के लिए ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का दिल काम करना बंद कर दे, तो 1 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को 1 मिनट में 120 बार दबाव व 8 बार मुंह से सांस (30 बार दबाव और 2 बार सांस का चक्र) देकर और 1 वर्ष से छोटे बच्चे को 1 मिनट में 60 बार दबाव व 8 बार सांस देकर जीवन बचाया जा सकता है।इस सफल आयोजन में रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार और प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।