बरेली बवाल के मामले में आज बीडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के बानखाना में सपा पार्षद उमान रजा के अवैध चार्जिंग स्टेशन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया और नरियावल में मौलाना तौकीर के करीबी शराफत का बरातघर सील कर दिया
साजिश रचने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों और रिश्तेदारों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई की। यहां सपा पार्षद ओमान रजा ने नाले पर बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध तरीके से चार्जिंग स्टेशन बनाया था। जिसको अब तोड़ दिया गया। मौलाना तौकीर रजा के रिश्तेदार मोहसिन रजा खान के घर पर कार्रवाई करने के लिए बीडीए और नगर निगम की टीम पहुंची टीम के साथ तीखी नोकझोंक हो गई। बीडीए की टीम ने शाहजहांपुर रोड स्थित नरियावल में शहर के सूफीटोला का निवासी मौलाना तौकीर रजा का बेहद करीबी शराफत का हमसफर बरातघर को बीडीए की टीम ने आज भारी पुलिस बल के साथ सील कर कार्रवाई की। टीम ने नोटिस चस्पा किया है, जिसके मुताबिक अवैध तरीके से निर्माण करने पर यह कार्रवाई की गई है।

न्यूज रिपोर्टर गौरव कुमार
एम डी न्यूज बरेली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed