रिपोर्टर – उत्कर्ष गुप्ता

निघासन खीरी- शारदीय नवरात्र के प्रारंभ से ही एक तरफ माँ दुर्गा का पूजन दूसरी तरफ गौरी गौरा का विवाह उत्सव मानो क्षेत्र में रौनक ही रौनक हो। ग्राम लुधौरी मे गौरी गौरा का विवाह बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। गाँव मे गौरी गौरा की बारात निकाली गई। महिलाओं और बच्चों के द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ शंकर जी और मां पार्वती जी की अत्यंत सुंदर मूर्ति हाथों के द्वारा बनाई गई। मूर्तियों में मानो प्रेम झलक रहा हो। सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग गौरी गौरा की बारात में मौजूद रहे। बारात संपन्न होने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ सैकड़ो व्यक्तियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया ।हिंदू समाज में नवरात्रि प्रारंभ से ही मानो खुशियों का आगमन हो। लोगो ने माता रानी का विधि विधान के साथ पूजन अर्चन ओर हवन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामपाल मौर्य, अंगनेलाल, अमेरिका मौर्य,आशीष गुप्ता, विक्रम सिंह, करन सिंह, उत्तम मौर्य,राजेंद्र गौड़, महेस, आदि सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed