यूपी।परिषदीय स्कूलों के लिए शिकायतों के संबंध में शासन ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। स्कूल से संबंधित कोई भी शिकायत इस टोल-फ्री नंबर पर दर्ज कराई जा सकेगी। यह नंबर शिक्षकों को स्कूलों की दीवारों पर अंकित कराना होगा। अभिभावकों व ग्रामीणों को परिषदीय स्कूलों से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत के लिए अब अफसरों चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए शासन ने टोल फ्री नंबर की व्यवस्था की है।सूबे के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक एवं ग्रामीण इस टोल फ्री नंबर 18008893277 जारी किया है। किसी भी तरह की शिकायत इस टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई जा सकेगी। यह नंबर शिक्षकों को स्कूलों की दीवारों पर भी दर्ज कराना होगा। टोल फ्री नंबर पर दर्ज शिकायतों को रिकार्ड कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *