MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 05 पिस्टल .32 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 09तमंचे 315 बोर, 01 मस्कट 12 बोर, 10 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 12 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 02 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद।
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गेजेन्द्रपास सिंह एवं थानाध्यक्ष शाहपुर श्री मोहित चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण अवगत कराना है दिनांक 04.08.2025 को थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों का क्रय-विक्रय करने वाले गिरोह का अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड 14 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र तथा कारतूस बरामद किये गये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना भोपा पर मु0अ0सं0- 253/2025 धारा 3/5/25/27 आयुध अधिनियम 109(1)/61(2)/318(4)/317(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इसके साथ ही दिनांक 08.09.2025 को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों का क्रय-विक्रय करने वाले उपरोक्त गिरोह के 01 बाल अपचारी सहित 03 अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार किया गया था तथा भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद किये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर मु0अ0स0 259/25 धारा 109(1),61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा उक्त गिरोह के FORWARD व BACKWORD LINKAGES की जांच करते हुए उक्त गिरोह में शामिल अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी भी की गयी थी तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये थे।
आज दिनांक 14.10.2025 को थाना शाहपुर को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि अवैध शस्त्रों का क्रय-विक्रय करने वाले गिरोह के सदस्य अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने के लिये आये हैं तथा मीरापुर बाईपास फ्लाइओवर के पास हैं। सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां तीन युवक खडे हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम जब युवकों के पास पहुंचो तो उनके द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा तीनों युवकों को भागने का अवसर दिये बिना पकड लिया गया तथा उनकी तलाशी ली गयी तो उनके पास भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों की बरामदगी की गयी। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
- तसव्वर पुत्र दिलुखश निवासी ग्राम निरंजनपुर थाना लक्सर, हरिद्वार हाल पता ग्राम दोडवसी थाना पथरी, हरिद्वार, उत्तराखण्ड, उम्र करीब 23 वर्ष (वांछित/10 हजार का ईनामी)
2. अरमान पुत्र नसीम निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार, उत्तराखण्ड, उम्र करीब 22 वर्ष
3. इकरार पुत्र अज्जमुद्दीन निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार, उत्तराखण्ड, उम्र करीब 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
05 पिस्टल .32 बोर
01 तमंचा 12 बोर
09 तमंचे 315 बोर
01 मस्कट 12 बोर
10 जिन्दा कारतूस .32 बोर
10 जिन्दा कारतूस 315 बोर
12 जिन्दा कारतूस 12 बोर
02 खोखा कारतूस 12 बोर
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0-283/2025 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
गिरफ्तार अभियुक्त तसव्वर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 290/2022 धारा 395/397/120भी/412/506 भादवि थाना रानीपुर, हरिद्वार।
2. मु0अ0सं0- 424/2020 धारा 323/506 भादवि थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0- 253/2025 धारा 3/5/25/27 आयुध अधिनियम 109(1)/61(2)/318(4)/317(5) बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0सं0-283/2025 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसके माध्यम से वह अवैध शस्त्रों का क्रय विक्रय करते हैं। हम लोग सस्तों दामों में अवैध शस्त्रों को खरीदते हैं तथा मांग के आधार पर उंचे दामों पर सप्लाई कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। हमारे गिरोह के सदस्यों को थाना भोपा व शाहपुर पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। हमने उनसे ही ये अवैध शस्त्र व कारतूस खरीदे थे तथा आज हम इन्हे सप्लाई करने के इरादे से आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करना स्वीकार किया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष श्री मोहित चौधरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 श्री विकास कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 श्री अभिषेक चौधरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
4. है0का0 121 रोहताश थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
5. है0का0 704 प्रेमचन्द शर्मा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
6. का0 487 प्रशान्त सिरोही थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
7. का0 2376 चन्द्रवीर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
8. का0 1071 मो0अलीम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
नोट- थाना शाहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त तसव्वर उपरोक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं तथा थाना भोपा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 253/2025 धारा 109(1)/61(2)/318(4)/317(5) बीएनएस व 3/5/25/27 आयुद्ध अधिनियम में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा इस गिरोह के अन्य FORWARD व BACKWORD LINKAGES की जांच भी की जा रही है तथा इस गिरोह में शामिल अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जायेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना शाहपुर पुलिस टीम को 15,000/- रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।