रिपोर्ट हरेन्द्र प्रताप सिंह

एमडी न्यूज़ बिजुआ

बस्तौली खीरी। गुलरिया चीनी मिल का नया पेराई सत्र 2025-26 एक नवंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है। मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए यह पेराई सत्र 19 वर्षों में पहली बार एक नवंबर को शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को समय पर खेत खाली करने और गेहूं की बुवाई करने में मदद करना है।

29 अक्टूबर के लिए क्रय केंद्रों का इंडेंट जारी कर दिया गया है। इसके तहत 71 क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

चीनी मिल के पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ एक नवंबर को होगा। सभी किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने गन्ना ढुलाई साधन और मजदूरों की तैयारी कर अपनी पर्ची के अनुसार चीनी मिल को साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति कर सहयोग करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed