मितौली खीरी, 31 अक्तूबर 2025: लखीमपुर खीरी जिले के मितौली खंड के खंड पूर्ति अधिकारी अमित कुमार के अड़ियल रवैए कारण जनता त्रस्त है। आप को बता दें यहां काम छह छह महीने बीत जाने के बाद भी नहीं होता है। विकास क्षेत्र की जनता को मायूस होना पड़ता है। ऐसा ही एक प्रकरण राशन कार्ड बनवाने को लेकर है। लाभार्थी संगीता का कहना है उन्होंने अपना राशन कार्ड अप्रैल महीने में पंजीकृत कराया था। उसके बाद आवश्यक दस्तावेज खंड पूर्ति कार्यालय मितौली में जमा किए थे। उस समय मामले को यह कह कर टाल दिया गया कि राशन कार्ड के वाई सी हो रहे हैं 20 जुलाई के बाद आना। उक्त ने पुनः सितंबर में दस्तावेज प्रस्तुत किए तो बताया गया कि इस समय साइट बंद है। पुनः 8 अक्टूबर को पुनः दस्तावेज जमा किए तब भी उन दस्तावेजों को किनारे डाल दिया गया। इस दौरान पीड़िता ने जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई तथा परिणाम स्वरूप खंड पूर्ति कार्यालय से फ़ोन आया कि आवश्यक दस्तावेज पुनः जमा कराइए। पीड़िता ने जब 15 अक्टूबर को पुनः दस्तावेज जमा किए तो कहा गया कि दीपावली से पहले कार्ड बन जाएगा। दीपावली के बाद आज 31 अक्तूबर की तिथि तक पीड़िता को केवल भ्रमित किया गया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। बताया जा रहा है खंड पूर्ति अधिकारी जी ने दलाल लगा रखे हैं जो खुद भी कमा रहे हैं और इनको भी कमवा रहे हैं। इस प्रकार सरकार के सपनों पर पानी फेरा जा रहा है। जनता त्रस्त अधिकारी मस्त।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed