
भारतीय सेना के एयर शो को संयुक्त व्यापार मंडल का पूर्ण समर्थन, जिला प्रशासन की मनमानी और पक्षपातपूर्ण कार्यवाही का विरोध।
वाराणसी आज दिनांक 23 अक्टूबर, 2026, दिन शुक्रवार को प्रातः 11:30 बजे, संयुक्त व्यापार मंडल, काशी के तत्वावधान में काशी के प्रमुख व्यापारिक संगठनों की एक ऑनलाइन बैठक आहूत की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए:
1.भारतीय सेना के प्रति पूर्ण समर्थन*: काशी की पावन धरती पर प्रथम बार आयोजित हो रहे भव्य एयर शो और भारतीय सेना के शौर्य-पराक्रम का समस्त व्यापारी समाज हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता है। राष्ट्रभक्त व्यापारी सेना के हर आयोजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
2 जिला प्रशासन के रवैये पर घोर आपत्ति वहीं, इस आयोजन के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापारिक संगठनों को विश्वास में लिए बिना मनमाने ढंग से किए गए रूट डायवर्जन और जगह-जगह बैरिकेडिंग पर घोर रोष एवं आपत्ति व्यक्त की गई।
3 प्रशासन के अदूरदर्शी एवं एकतरफा निर्णय के कारण वाराणसी के प्रमुख बाजार पिछले तीन दिनों से अघोषित बंदी की मार झेल रहे हैं। माल की आपूर्ति बाधित है, ग्राहकों और कर्मचारियों का बाजारों तक पहुँचना दूभर हो गया है, जिससे व्यापार को भारी आर्थिक क्षति हो रही है। आखिर इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
बैठक में प्रशासन के इस उपेक्षात्मक रवैये की कड़ी निंदा करते हुए एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ से जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
बैठक के दौरान अत्यधिक व्यापारिक नुकसान से आक्रोशित कुछ प्रतिनिधियों द्वारा बनारस बंद का सुझाव भी रखा गया, जिसे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रभक्त व्यापारियों ने सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि हमारा विरोध सेना के आयोजन से नहीं, बल्कि स्थानीय जिला प्रशासन की मनमानी से है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में वाराणसी व्यापार मंडल , वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, महानगर उद्योग व्यापार समिति, वाराणसी व्यापार मंडल (काशी प्रान्त),काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल, एवं पूर्वांचल फैम व्यापार मंडल* सहित नगर के सभी प्रमुख केंद्रीय व्यापारिक संगठन शामिल रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से अजीत सिंह बग्गा, अशोक जायसवाल, राकेश जैन (रथयात्रा), संजीव सिंह बिल्लू, श्री राकेश जैन (चौक), प्रमोद अग्रहरि, राजकुमार शर्मा, सनी जौहर* आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
