बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 05 कार्यक्रम के तहत रेलवे स्टेशन बाराबंकी महिला थाना प्रभारी मुन्नी सिंह,उप निरीक्षक चांदनी सिंह,म.हे.का.सुमन मौर्य,म.हे.का.आशा यादव,म.का.आरती के द्वारा चलाये गए नए कानून-दंड से न्याय की ओर के संबंध मे राजकीय बालिका इण्टर कालेज देवा जनपद एवं रेलवे स्टेशन बाराबंकी में नए कानून-साइबर अपराध के संबंध में बालिकाओं को जागरूक किया गया।
एवं उत्तर प्रदेश शासन व उत्तर प्रदेश पुलिस स्तर से संचालित समस्त योजनाओं व प्रबंधनो की जानकारी दी गई चौपाल लगाकर महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान जैसे-जीरो एफ आई आर,ई एफ आई आर,समयबद्ध न्याय,प्रौद्योगिकी एवं फॉरेंसिक उपयोग,महिला एवं बाल संरक्षण,नए अपराध एवं धाराएं,पीड़ित केंद्रित प्रावधान व साइबर क्राइम संबंधी अपराध-जो कंप्यूटर,इंटरनेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से किया जाता है,यातायात के नियमों,बाल विवाह,पास्को एक्ट,घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed