ब्रेकिंग न्यूज

एम डी न्यूज समाचार बाह
रिपोटर कृष्णा ओझा

बटेश्वर मेले में धूमधाम से खेलों का आगाज़!

ऐतिहासिक बटेश्वर मेला एक बार फिर रंगों, उत्साह और अब ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के जोश से जगमगा उठा! आगरा जिला पंचायत की इस अनूठी पहल के तहत राजा बदन सिंह खेल गाँव में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष श्री प्रशान्त पौनिया जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ. राजेंद्र सिंह (पूर्व विधायक), लाल सिंह (ब्लॉक प्रमुख), यशपाल राणा (ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा)
महेश कठेरिया (जिला पंचायत सदस्य), भाव सिंह नरवरिया
पंकज कटारा (जिला युवा मोर्चा महामंत्री), श्याम शर्मा, बोधा भाईया, वीरेंद्र त्यागी, रविन्द्र भदौरिया, शिवकुमार शर्मा आदि रहे। आयोजन का सफल संचालन शिवकुमार शर्मा जी ने किया।

यह पहल सिर्फ़ खेल नहीं, ग्रामीण भारत की छुपी प्रतिभाओं को मंच देने का संकल्प है!
अब बटेश्वर मेला सिर्फ़ धार्मिक आयोजन नहीं, खेल और संस्कृति का महासंगम बन चुका है!

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed