ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा वृंदावन एम डी न्यूज़ रिपोर्टर जितेंद्र आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख कोसीकलां। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा की तैयारियों तेज हो गई हैं। यात्रा के पड़ाव के दौरान क्षेत्र में मांस व मदिरा की दुकानें बंद कराई जाएंगी। रविवार को गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने डीएम व एसएसपी के साथ अनाज मंडी आदि पड़ाव स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी की और निर्देश दिए। सनातन एकता पदयात्रा सात नवंबर को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से प्रारंभ होकर वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर तक जाएगी। सनातन पदयात्रा का 13 नवंबर को कोसीकलां एवं 15 नवंबर को छाता और चौमुहां में ठहराव रहेगा। पदयात्रा के आगमन और प्रबंधन को लेकर मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ पड़ाव स्थलों का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *