बिसौली : सीडीओ ऋषिराज व एसडीएम ज्योति शर्मा ने तहसील परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। एसडीएम ज्योति शर्मा ने कहा कि आज के दौर में जब वायुमंडल बेहद प्रदूषित होता जा रहा है, वृक्षारोपण ही जीवन को बचा सकते हैं। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वन विभाग से केके यादव, सेक्शन प्रभारी हशीर खां, रेंजर महफूज अली आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *