सहसवान, बदायूं मेरठ राज्य मार्ग अकबराबाद पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।

सहसवान, बदायूं मेरठ राज्य मार्ग अकबराबाद पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

जनपद बदायूं ,तहसील सहसवान बदायूं मेरठ राजमार्ग पर अकबराबाद चौराहे पर नगर पालिका एवं राजस्व टीम के साथ-साथ पुलिस टीम के सहयोग से चौराहे का अतिक्रमण हटाया गया। सहसवान का अकबराबाद चौराहा हमेशा जाम की स्थिति में रहता है

इस रोड से बड़े वाहन और छोटे वाहनों का आना जाना राज्य मार्ग की वजह से ज्यादा भीड़ भाड़ रहती हैं यहां से निकलने वाली एमरजेंसी एंबुलेंस भी जाम में फस जाती है ।जिसको लेकर उप जिलाधिकारी सहसवान ने टीम गठित करके अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार एवं नए तहसीलदार बिजेंद्र कुमार एवं पालिका कर्मचारी बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाते हुए नजर आए यहां पर पुलिस भी उसे दिखाई दी नायब तहसीलदार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *