एम डी न्यूज़,
बरेली में दो महीने पहले हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की हत्या करने के आरोपी नैतिक सोनकर पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सितंबर माह में शहर के खुर्रम गौटिया में विशारतगंज के वार्ड सात निवासी हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की मामूली विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता छोटेलाल ने बारादरी थाने में आठ नामजद और अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें सात आरोपी जेल जा चुके हैं। इस मामले में नामजद खुर्रम गौटिया निवासी नैतिक सोनकर उर्फ काले सोनकर को पकड़ने के पुलिस ने काफी प्रयास किये मगर वह पकड़ मे नही आ पाया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी पर इनाम घोषित किया है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के मुताबिक, नैतिक सोनकर को पकड़वाने वाले को 25 हजार रुपये इनाम की राशि दी जाएगी और तो उसका नाम-पता भी गुप्त रखा जाएगा।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *