एम डी न्यूज़,
बरेली को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार ने ट्रेन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बरेली वासियों को वंदे भारत ट्रेन की बड़ी सौगात दी है। इस ट्रेन से सफर आसान होगा और लोग कम समय में लखनऊ और सहारनपुर की दूरी तय कर सकेंगे। बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर रेलवे की ओर से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्लेटफॉर्म पर पंडाल सजाया गया, जहां रेलवे के अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता मौजूद रहे। इस ट्रेन से 250 किलोमीटर की दूरी महज साढ़े तीन घंटे में तय हो जाएगी। यह ट्रेन बरेली से लखनऊ सिर्फ साढ़े तीन घंटे में पहुंचाएगी। इस मौके पर सांसद छत्रपाल गंगवार के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह , विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा और एडीआरएम शंकर प्रसाद तिवारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *